Create your Account
Bihar CM Oath: शपथ ग्रहण की व्यवस्था देखने पहुंचे नीतीश कुमार, पटना के गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
Bihar CM Oath: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड जीत के बाद जदयू नेता नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं इसको लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और गठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
Bihar CM Oath: NDA ने 243 सीटों में से 202 पर कब्जा जमाया, जिसमें BJP ने 89 और जदयू ने 85 सीटें जीतीं। महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया। जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। नीतीश कुमार 19 नवंबर को मौजूदा कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग करने की सिफारिश करेंगे। इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जाएगा।
Bihar CM Oath: गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और मंच निर्माण का काम जोरों पर है। सुरक्षा के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने 17 से 20 नवंबर तक मैदान को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनकी सूची जल्द अंतिम होगी। नीतीश कुमार की लगातार दसवीं पारी बिहार की राजनीति में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi News : दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत की पहल : CM रेखा गुप्ता ने रवाना की 13 ‘मोबाइल हीट रिलीफ’ वैन
- 2. West Bengal Madhyamik Result 2026 : पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 86.83% छात्र पास, अभिरूप भद्रा बने टॉपर
- 3. Election Results 2026 Live: बंगाल में रुझानों में बहुमत के करीब बीजेपी, 144 सीटों पर आगे निकली... 100 के आंकड़ों पर रुकी टीएमसी, असम में बीजेपी बहुमत के करीब
- 4. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

