Create your Account
Big Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बस-स्कॉर्पियो की हुई भिड़ंत, 6 की मौत, कई घायल
Big Accident : गढ़चिरोली। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने खुशियों भरे माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी स्कॉर्पियो कार की सामने से आ रही यात्री बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
यह दर्दनाक हादसा गढ़चिरोली के चामोरशी रोड पर तलोधी (मोकासा) गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल 16 लोग सवार थे, जो रामपुर से भदभिड़ी मोकासा लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई लोग वाहन में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Related Posts
More News:
- 1. Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद बड़ा बदलाव, दान गिनती और बैंकिंग प्रक्रिया में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू
- 2. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, एमपी के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डायरेक्ट मिलेगी पुलिस की नौकरी
- 3. UP News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ, CM योगी ने अंत्योदय पर कही बड़ी बात
- 4. Supreme Court Decision: फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट, जानें किस मामले में कोर्ट ने की टिप्पणी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

