Breaking News
Create your Account
काटजू अस्पताल में नसबंदी कराने आई महिला की हुई थी मौत, कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों पर मामला दर्ज
- Rohit banchhor
- 07 Jan, 2025
दरअसल ये मामला 14 मई 2023 का है। सिवनी मालवा निवासी रीना गौर नसबंदी ऑपरेशन के लिए काटजू अस्पताल में भर्ती हुई थी।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित काटजू अस्पताल में नसबंदी के लिए सिवनी मालवा से आई महिला की मौत के मामले में टीटी नगर पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनंदा जैन, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ. कैलू ग्रेवाल और अधीक्षक प्रवीण सिंह के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। दरअसल ये मामला 14 मई 2023 का है। सिवनी मालवा निवासी रीना गौर नसबंदी ऑपरेशन के लिए काटजू अस्पताल में भर्ती हुई थी।
MP News : ऑपरेशन थियेटर में ले जाने के 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। रीना के पति अविनाश गौर के मुताबिक ऑपरेशन से पहले रीना पूरी तरह स्वस्थ थी, पर जब उसे थियेटर से बाहर लाया गया तो उसका पेट फूला हुआ था और जीभ बाहर थी। डॉक्टरों और स्टाफ ने गलत जानकारी दी और कहा कि ऑपरेशन के दौरान अटैक आने से रीना की मौत हुई है। अविनाश ने शिकायत अस्पताल प्रबंधन के अलावा आला अधिकारियों से की, पर कोई नतीजा नहीं निकला। अविनाश के मुताबिक ऑपरेशन के पहले बेहोश करने के लिए एनेस्थिसिया देने में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण रीना की मौत हुई, पर डॉक्टर एवं स्टाफ गलती को छिपाने में जुटे रहे।
MP News : टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर प्रकरण दर्ज किया गया है।डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई मौत के मामले में सुनवाई नहीं होने पर अविनाश गौर ने भोपाल जिला कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने इस मामले में टीटी नगर थाने को एफआईआर करने के आदेश दिए थे। अविनाश ने बताया कि रीना की मौत के बाद उसे गांव शिफ्ट होना पड़ा। अविनाश का ढाई साल का बेटा और साढ़े चार साल की बेटी है। जिनके ऊपर मां का साया उठने से वह अनाथ हो गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Moto G Stylus 2026 लॉन्च: इनबिल्ट स्टाइलस, 50MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ सबकुछ, कीमत बस इतनी
- 2. Disha Vakani Father Death: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दयाबेन के पिता भीम वकानी का निधन, बेटे मयूर ने दी जानकारी, अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार
- 3. Asha Bhosle Life Story : 16 साल की उम्र में शादी, कठिन जिंदगी, बहनों से टूटा था रिश्ता, जानें आशा भोंसले की दर्दभरी कहानी
- 4. Share Market: कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयरों की मजबूती से शेयर बाजार में तेजी, लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

