Create your Account
पत्नी ने सड़क पर ट्रैफिक रोककर बनाई रील, कांस्टेबल पति सस्पेंड
चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक महिला और उसके पुलिस कांस्टेबल पति को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 23 मार्च को हुई इस घटना में महिला ज्योति ने अपनी भाभी पूजा के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित गुरुद्वारा लाइट पॉइंट पर सड़क के बीच ट्रैफिक रोककर डांस करते हुए वीडियो बनाया। महिला ने यह वीडियो अपने पति अजय कुंडू के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया।
वीडियो के वायरल होते ही चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि वीडियो अजय कुंडू के अकाउंट से अपलोड किया गया था। अजय कुंडू चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और फिलहाल सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अजय कुंडू को सस्पेंड कर दिया और इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर यातायात की बाधा डालना और नियमों का उल्लंघन करना गंभीर मामला है।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 2. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
- 3. Raipur City News : 7 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, ढोल-नगाड़ों के साथ होगा भव्य स्वागत
- 4. CG Crime : चादर में लिपटा कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

