Create your Account
मुफ्त में आइसक्रीम खिलाने से मना करने पर दूकानदार के मुंह में पिस्तौल डालकर मारी गाेली, आरोपी फरार
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को झकझोर दिया। लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो पोखर के पास एक आइसक्रीम दुकानदार की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने मुफ्त में आइसक्रीम देने से इनकार कर दिया। यह जगह थाने से मात्र 50 मीटर दूर है।
मृतक की पहचान सरधो गांव के विक्रम तांती के 22 वर्षीय बेटे दुखन तांती के रूप में हुई। आरोपी पांडव यादव ने उसे मुंह में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब इलाके में सात दिवसीय भागवत कथा के मेले का आयोजन चल रहा था। बताया जाता है कि पांडव ने दुखन से मुफ्त आइसक्रीम मांगी। इनकार करने पर उसने गुस्से में गोली चला दी। आसपास के लोग दुखन को मायागंज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां सुमा देवी ने कहा, "मेरे बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। सूचना मिली तो हम पहुंचे, लेकिन तब तक उसे अस्पताल ले जाया जा चुका था।" स्थानीय लोगों का दावा है कि पांडव नशे का आदी है और उसका पिता कपिल यादव भी नशेड़ी है। लोगों ने बताया कि वह रंगदारी के लिए आया होगा। घटना के बाद लोदीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। इलाके में तनाव का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सिकल सेल एनीमिया मुक्त मध्यप्रदेश का संकल्प, विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की शिरकत
- 2. UPSC CSE Prelims 2026 का परिणाम जारी, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित
- 3. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘पीएम एकता मॉल’ का किया निरीक्षण, देखी भव्य डॉक्यूमेंट्री
- 4. CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में प्लांट 5 किलो का IED जवानों ने किया ध्वस्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

