Create your Account
Vladimir Putin Visit India: गिरफ्तारी वारंट के बीच पुतिन का भारत दौरा, 23वां भारत-रूस शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, क्या India पर लागू होता है आईसीसी का नियम? जानें
Vladimir Putin Visit India: नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार साल बाद भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। वह 4 और 5 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है और इसे दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
Vladimir Putin Visit India: इस यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खासा ध्यान है, क्योंकि पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने मार्च 2023 में यूक्रेन युद्ध से जुड़े कथित युद्ध अपराधों के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बावजूद भारत यात्रा में कोई कानूनी बाधा नहीं है, क्योंकि भारत ICC का सदस्य नहीं है, और उसके नियमों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है।

Vladimir Putin Visit India: ICC एक वैश्विक अदालत है जो जनसंहार, युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध जैसे मामलों की सुनवाई करती है। हालांकि भारत, अमेरिका, चीन और रूस समेत कई बड़े देश इसके सदस्य नहीं हैं। रूस ने भी शुरू से ICC के अधिकार क्षेत्र को नकारा है और स्पष्ट किया है कि कोर्ट के फैसलों का उसके लिए कोई कानूनी महत्व नहीं है।
Vladimir Putin Visit India: यह स्थिति नई नहीं है। भारत ने इससे पहले भी ICC वारंट वाले नेताओं की मेजबानी की है। 2015 में सूडान के तत्कालीन राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर भी ICC वारंट के बावजूद दिल्ली आए थे। इसलिए पुतिन का यह दौरा पूरी तरह सामान्य और भारत की स्वतंत्र विदेश नीति का संकेत माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 2. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
- 3. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 4. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

