Create your Account
Video Viral : जिपलाइनिंग हादसा, रोमांच बना मुसीबत, 30 फीट नीचे गिरी युवती, कई हड्डियां टूटीं, देखें वीडियो...
- Rohit banchhor
- 15 Jun, 2025
प्रफुल्ल ने बताया कि त्रिशा की हालत अब स्थिर है, लेकिन उसके पैर में कई हड्डियां टूटी हैं, और उसे पूरी तरह ठीक होने में लंबा समय लगेगा।
Video Viral : मनाली। हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में छुट्टियां मनाने आए एक परिवार के लिए खुशी का पल उस वक्त त्रासदी में बदल गया, जब उनकी बेटी जिपलाइनिंग के दौरान 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ी। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आईं और उसके पैर में कई फ्रैक्चर हुए। परिवार ने जिपलाइनिंग साइट पर सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को जिम्मेदार ठहराया है।
बता दें कि नागपुर के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा 18 वर्ष के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने 8 जून को मनाली पहुंचे थे। सोलंग वैली में जिपलाइनिंग का लुत्फ उठाते समय अचानक केबल का हुक टूट गया, और त्रिशा 30 फीट नीचे कठोर सतह पर गिर पड़ी। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें त्रिशा को जिपलाइनिंग के दौरान बीच रास्ते में रस्सी टूटने के बाद गिरते हुए देखा जा सकता है। त्रिशा के पिता प्रफुल्ल ने बताया कि जिपलाइनिंग साइट पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
न तो हेलमेट और सेफ्टी हार्नेस की जांच की गई थी और न ही आपात स्थिति के लिए कोई मेडिकल सुविधा उपलब्ध थी। हादसे के बाद साइट संचालकों ने कोई मदद नहीं की, जिसके कारण परिवार को त्रिशा को पहले मनाली और फिर चंडीगढ़ के अस्पताल ले जाना पड़ा। फिलहाल, त्रिशा का इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। प्रफुल्ल ने बताया कि त्रिशा की हालत अब स्थिर है, लेकिन उसके पैर में कई हड्डियां टूटी हैं, और उसे पूरी तरह ठीक होने में लंबा समय लगेगा।
HP : मनाली में जिप लाइन टूटने से नागपुर की त्रिशा 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वो घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। pic.twitter.com/mtO3zTubHk
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 15, 2025
Related Posts
More News:
- 1. Online Betting : 12 हजार की लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, किराये के बैंक खाते से चला 1.69 करोड़ का साइबर फ्रॉड नेटवर्क
- 2. CG News : नदी में डूबने से बालक की मौत, दो दोस्तों के साथ गया था नहाने
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा सत्र में बदलाव, अब इस तारीख से खुलेंगे स्कूल
- 4. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

