Create your Account
UP News : निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, 7 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य शुरू
- Rohit banchhor
- 21 Dec, 2025
पलक झपकते ही सात लोग मलबे में दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
UP News : आगरा। आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बिजकौली गांव में बेसमेंट निर्माण के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। पलक झपकते ही सात लोग मलबे में दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
जानकारी के अनुसार गांव में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। बेसमेंट की खुदाई के बाद दीवार बनाई गई थी, जो अचानक कमजोर होकर भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के पास अलाव ताप रहे सात लोग इसकी चपेट में आ गए और मलबे के नीचे दब गए।
हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खुद ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। भारी मलबा हटाकर सभी सात लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सूचना मिलते ही एसडीएम बाह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने एहतियातन निर्माण कार्य को तुरंत रोक दिया है। साथ ही यह जांच शुरू कर दी गई है कि बेसमेंट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Politics: दिल्ली में राहुल गांधी नव नियुक्ति जिलाध्यक्षों को बताएंगे कैसे करना है राजनीति, 10 फरवरी से इंदिरा भवन में होगा प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के जिला अध्यक्ष होंगे शामिल
- 2. AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया
- 3. MP News : मध्य प्रदेश में कृषि कैबिनेट की होगी शुरुआत, उन्नत तकनीक सीखने ब्राजील जाएंगे प्रदेश के किसान, किसान कल्याण वर्ष में सरकार की नई पहल
- 4. MP News: दूध नहीं दे रही थी इसलिए…बछड़े का सिर काटकर दीवार पर लटकाया, टीकमगढ़ में क्रूरता की सारी हदें पार, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

