Create your Account
UP News : 20 लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो-स्मार्टफोन समेत लाखों का माल जब्त
UP News : फर्रुखाबाद। जिले की साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन (चार एंड्रॉयड और एक आईफोन), 12,200 रुपये नकद, पांच एटीएम कार्ड और एक स्कार्पियो कार बरामद की गई है।
UP News : अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये दोनों आरोपी जस्ट डायल ऐप के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा देने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। ये खुद को लॉजिस्टिक एजेंट या ट्रांसपोर्ट सेवा प्रदाता बताकर ग्राहकों को झांसे में लेते और अग्रिम भुगतान के रूप में मोटी रकम वसूल लेते थे।
UP News : पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों की तलाश में विशेष अभियान चलाया गया था। तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इनके अन्य साथी भी इस गिरोह में शामिल हैं।
UP News : अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति या वेबसाइट पर बिना पुष्टि किए कोई भी ऑनलाइन भुगतान न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस की साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Related Posts
More News:
- 1. CM Nitish Kumar: हैलीपैड पर सीएम के हैलीकॉप्टर पहुंचने से पहले बैल की क्रैश लैंडिंग, जान बचाने दौड़ते नजर आए पुलिसवाले, देखें वीडियो
- 2. CG News : प्रेमिका की बेरुखी से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध
- 3. MP News : सड़क किनारे बाइक के नीचे मिली युवक की लाश, संदिग्ध मौत से इलाके में मचा हड़कंप
- 4. MP News : धूमधाम से संपन्न हुआ होलीब्रेशन 8.0, रंगों और संगीत से सराबोर हुआ Dastoor Delite
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

