Create your Account
UP News : बिजली बिल संशोधन के नाम पर रिश्वत लेते एसडीओ एवं सहयोगी गिरफ्तार
UP News : फतेहपुर। भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने एसडीओ प्रेमचंद्र यादव और उनके सहयोगी को बिजली बिल में संशोधन के नाम पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
बता दें कि शिकायतकर्ता विकास भदौरिया के पिता राजेन्द्र सिंह भदौरिया के नाम आवासीय बिजली कनेक्शन है। तकनीकी खामियों के कारण उनका बिल लगभग 6 लाख रुपये आ गया था। संशोधन कराने के लिए एसडीओ ने उनके माध्यम से 30 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने 14 अक्टूबर को एंटी करप्शन प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने विकास भदौरिया को 10 हजार रुपये देते हुए एसडीओ के दफ्तर भेजा। जैसे ही एसडीओ ने रुपये अपने पास रखे, टीम ने उन्हें और उनके सहयोगी अतुल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों के खिलाफ एसडीओ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम प्रभारी अंजली यादव ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर गंभीर संदेश देती है और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने में मदद करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की सुख समृद्धि के लिए की कामना
- 2. IPL 2026 : कप्तानों की मीटिंग में इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उठे सवाल, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
- 3. Farsa Wale Baba Death: ईद पर मथुरा में बवाल, 'फरसा वाले बाबा' की हत्या पर दिल्ली-आगरा हाईवे जाम
- 4. Teacher Suspended : डीईओ ने उठाया कड़ा कदम, नशे में स्कूल पहुंचने वाले दो शिक्षक सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

