Create your Account
UP Encounter : एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, SHO पर चली गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Encounter : गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश सोनू पासी को मार गिराया। सोनू पर हत्या, लूट, डकैती और डकैती के दौरान हत्या जैसे 48 से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, सोनू 24 अप्रैल को चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित था, जिसके बाद एडीजी जोन ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
UP Encounter : पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद सोमवार देर रात उमरी बेगमगंज के सनौली मोहम्मदपुर इलाके में सोनू की घेराबंदी की गई। पुलिस के साथ आमने-सामने की स्थिति बनने पर सोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसने थाना प्रभारी (SHO) नरेंद्र राय पर गोली चलाई, जो उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराई, जिससे उनकी जान बच गई।
UP Encounter : पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोनू को गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, जिसके बाद उसकी पहचान सोनू पासी के रूप में हुई। पुलिस ने सोनू के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इस घटना से पहले 24 अप्रैल की वारदात में सोनू के दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, लेकिन सोनू तब से फरार चल रहा था।
Related Posts
More News:
- 1. Kolkata Emergency Landing: तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार
- 2. Amritsar: पाकिस्तान ने सात भारतीय कैदियों को वापस भेजा, ढाई साल बाद अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF को सौंपा
- 3. Bihar: अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 4 गाड़ियां खरीदेगी सरकार
- 4. Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान से चल रहा था देहव्यापार, 3 महिला समेत 5 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

