Create your Account
CG News : प्लांट में बॉयलर धमाके से दहला क्षेत्र, 9 माह का मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को हुए भीषण ब्लास्ट ने औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। टायर रिसाइक्लिंग यूनिट में बॉयलर फटने से 8 मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिनमें एक 9 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह हादसा खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर इलाके में उस वक्त हुआ, जब प्लांट में पुराने टायरों को गलाकर कार्बन बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए जोरदार धमाके के साथ आग और गर्म गैस का तेज गुबार निकला, जिसने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कई मजदूरों के 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसने की पुष्टि की है। 9 माह के मासूम की स्थिति को लेकर चिकित्सक विशेष रूप से चिंतित हैं। प्रारंभिक जांच में बॉयलर के भीतर अत्यधिक दबाव या तकनीकी खराबी से विस्फोट की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था या नहीं। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने प्लांट को सील कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : SECL खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में गिरा ग्रामीण, मौके पर मौत
- 2. CG News : गैस सिलेंडर से लदे पिकअप ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपा गया 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभांश का चेक, कहा- कुसुम योजनाओं में किसानों की रूचि से प्रदेश बनेगा नवकरणीय ऊर्जा में आदर्श राज्य
- 4. Budget 2026: वाराणसी को बड़ी सौगात, 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, शिप रिपेयर स्टेशन भी खुलेगा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

