Create your Account
किसानों और केंद्र सरकार की बैठक फिर बेनतीजा, केंद्र ने नियुक्त किया अधिकारी, अब इस दिन होगी चर्चा
चंडीगढ़: केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच मंगलवार को हुई तीसरे दौर की बैठक भी बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित किसानों की प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। अब अगली बैठक 4 मई को निर्धारित की गई है। इस बीच, केंद्र ने एक सचिव स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया है, जो देशभर के किसानों से एमएसपी पर सुझाव इकट्ठा करेगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के बाद कहा, "किसानों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। हमने उनकी मांगों को सुना और अगली बैठक 4 मई को होगी।" उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर सभी हितधारकों की राय लेना जरूरी है, क्योंकि एमएसपी से जुड़ा कोई भी फैसला पूरे देश पर लागू होगा। बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में आयोजित की गई। पहले यह शाम 5 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन समय में बदलाव कर इसे पहले शुरू किया गया।
इसमें दो किसान संगठनों के 28 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "हमने अपनी बात मजबूती से रखी और उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार हमारे मुद्दों का हल निकालेगी।" उधर, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बल बढ़ाने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। यह लगातार तीसरी बैठक है, जिसमें कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। किसानों की मांगें, खासकर एमएसपी की कानूनी गारंटी, अब भी अनसुलझी हैं। सभी की निगाहें अब 4 मई की बैठक पर टिकी हैं, जहां इस गतिरोध को तोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. parliament monsoon session 2026: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
- 2. CG Breaking : जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
- 3. Australia T20 WC 2026 Champion : ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
- 4. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

