Breaking News
Create your Account
हथियार लेकर चरस बेचने की फिराक में खड़ा निगरानी बदमाश गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 06 Jan, 2025
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बदमाश को हिरासत में ले लिया।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक निगरानी शुदाबदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 ग्राम अवैध चरस बरामद किया है। चरस की कीमत दो लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि मोतिया तालाब के पास निशातपुरा थाने का निगरानी बदमाश देवेन्द्र सेन (19) निवासी रतन कॉलोनी, कमर में छुरी फंसाए खड़ा है। संभवतः वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बदमाश को हिरासत में ले लिया।
MP News : तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार छुरी और जेब से पॉलीथिन में रखी करीब 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी देवेन्द्र सेन ने बताया कि वह किसी ग्राहक को चरस बेचने की फिराक में वहां खड़ा था। उसने चरस एक नकाबपोश बदमाश से खरीदी थी। देवेन्द्र ने उसका चेहरा नहीं देखा था। वह उसे स्टेशन भी छोड़कर आया था। थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी निशातपुरा थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ करीब 16 अपराध पंजीबद्ध हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 95% जली छात्रा ने तोड़ा दम, रास्ते में हुई मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त जांच के आदेश
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
- 3. Virat Kohli-Lijlaj Controversy : ‘उनके लिए बुरा लग रहा है, शायद उनका इरादा…’, विराट कोहली के लाइक विवाद पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी
- 4. Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

