Create your Account
Sukma News : नक्सलियों का आतंक, गला रेतकर की उपसरपंच की हत्या, दहशत में एक और व्यक्ति ने की आत्महत्या...
- Rohit banchhor
- 11 Aug, 2024
Sukma News : सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित नागाराम गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
Sukma News : सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित नागाराम गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में उपसरपंच हेमला सुकला की गला रेतकर हत्या कर दी। इस निर्मम हत्या की खबर से पूरे गांव में भय और आतंक का माहौल फैल गया है।
Sukma News : घटना की जानकारी मिलते ही पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने भी दहशत के चलते आत्महत्या कर ली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की केरलापाल कमेटी ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए पर्चे के माध्यम से न केवल मृतकों को मौत की सजा सुनाई बल्कि 18 अन्य लोगों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।
Sukma News : इस घटना से नागाराम गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है। यह घटना नक्सली हिंसा के बढ़ते खतरे की एक और बानगी है, जो सुकमा और उसके आसपास के इलाकों में लगातार बनी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi Budget: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान
- 2. New Rules From April 2026: 1 अप्रैल से हो रहे है बड़े बदलाव, ATM से पैसा निकालना होगा महंगा, ट्रेन टिकट और फास्टैग के नियम भी होंगे सख्त, जानें क्या होगा आपके जेब पर असर
- 3. Sex Racket : डॉक्टर का क्लिनिक बना सेक्स रैकेट का अड्डा: 300-400 रुपये फीस लेकर देह व्यापार, डॉक्टर समेत 5 लोग गिरफ्तार
- 4. Mohan Bhagwat: युद्ध केवल स्वार्थ का नतीजा, दुनिया विनाश के कगार पर: मोहन भागवत, ईरान जंग पर बोले संघ प्रमुख...दुनिया को सद्भाव की जरूरत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

