Create your Account
suicide in jail: नाबालिग से रेप और हत्या के आरोपी ने जेल के टॉइलट में लगा ली फांसी, तौलिये से लटका मिला
- Pradeep Sharma
- 13 Apr, 2025
suicide in jail: ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी विशाल गवली ने जेल में आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, 35 साल के गवली ने रविवार
suicide in jail: ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी विशाल गवली ने जेल में आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, 35 साल के गवली ने रविवार तड़के तलोजा केंद्रीय जेल में कथित तौर पर फांसी लगा ली।
suicide in jail: खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह गवली जेल के शौचालय में तौलिये से लटका हुआ पाया गया। जेल अधिकारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव का पंचनामा किया गया। मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल भेजा गया है।
suicide in jail: पुलिस के अनुसार, गवली पर 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी इलाके से लापता हुई एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या का आरोप था। बाद में लड़की का शव पडघा के बापगांव में बरामद हुआ था। कोलसेवाड़ी पुलिस की जांच के बाद गवली और उसकी पत्नी साक्षी को फिरौती के लिए अपहरण, बलात्कार, हत्या, सबूत नष्ट करने करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : गैस सिलेंडर से लदे पिकअप ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- 2. UP News : सीएम योगी ने आवास और शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की, लंबित आवंटनों के त्वरित निस्तारण का आदेश
- 3. Accident : उत्तराखंड-नेपाल सीमा पर बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत और 34 घायल
- 4. MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, असम से जंगली भैंसा लाकर मध्यप्रदेश के वनों में बसाने पर हुई चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

