Create your Account
Strait of Hormuz: सीजफायर पर भड़क गया ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिना वॉर्निंग कंटेनर जहाज पर हमला, और बिगड़ेंगे हालात
- Pradeep Sharma
- 22 Apr, 2026
Strait of Hormuz: तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सीजफायर की डेडलाइन बढ़ाने की घोषणा के कुछ ही देर बाद ईरानी मोटर बोट ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास बिना चेतावनी दिए एक कंटेनर जहाज पर हमला कर दिया है।
Strait of Hormuz: तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सीजफायर की डेडलाइन बढ़ाने की घोषणा के कुछ ही देर बाद ईरानी मोटर बोट ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास बिना चेतावनी दिए एक कंटेनर जहाज पर हमला कर दिया है।
Strait of Hormuz: एजेंसी आगे बताया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक गनबोट कंटेनर जहाज के पास पहुंची। उसने जहाज पर गोलीबारी करने से पहले कोई रेडियो चेतावनी नहीं दी।
Strait of Hormuz: अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी किया हुआ है, ताकि वह ईरान जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ खत्म करे। यह अहम समुद्री मार्ग है, जिससे शांति काल में दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और कच्चा तेल गुजरता था। इस जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़ के कारण तेल कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।
Strait of Hormuz: ट्रंप ने बढ़ाई सीजफायर की डेडलाइन
बता दें कि ट्रंप ने सीजफायर की समयसीमा बढ़ाते हुए कहा कि यह कदम ईरान के आंतरिक मतभेदों से जूझ रहे नेतृत्व को सात सप्ताह से जारी युद्ध समाप्त करने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार करने का समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Strait of Hormuz: ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका ईरान पर हमला करने से केवल तभी तक परहेज करेगा, जब तक उसका नेतृत्व बातचीत के लिए एक समेकित प्रस्ताव पेश नहीं करता। उन्होंने कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर आर्थिक नाकेबंदी जारी रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Congress protest at Jantar Mantar: 20 जुलाई को कांग्रेस का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अन्याय के मुद्दों पर घेरेगी सरकार को
- 2. PhonePe यूजर्स के लिए बड़ा झटका, अब Wallet यूज नहीं करने पर कटेंगे 100 रुपये!
- 3. Rahul Gandhi arrived Raipur: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, माना एयरपोर्ट पर पायलट, महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित सीनियर नेताओं ने किया स्वागत, अभनपुर रवाना
- 4. CG Crime : गांव के चौक में फरसा से हमला कर अधेड़ को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने किया संरेडर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

