Create your Account
पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने किया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई, भारत के लिए बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने न केवल सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।
दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत
मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में 211 रन और दूसरी पारी में 237 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 301 रन और दूसरी पारी में 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडिन मार्करम और कगीसो रबाडा ने अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान का प्रदर्शन
पाकिस्तान ने पहली पारी में केवल 211 रन बनाए। इस दौरान बाबर आजम और शान मसूद फ्लॉप साबित हुए। कामरान गुलाम ने 54 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में भी पाकिस्तान ने संघर्ष करते हुए 237 रन बनाए। साउद शकील ने शानदार 84 रन बनाए, जबकि बाबर आजम ने 50 रनों का योगदान दिया। हालांकि, टीम का बाकी बल्लेबाजी क्रम कमजोर साबित हुआ।
मार्करम और रबाडा का दमदार खेल
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 301 रन बनाए, जिसमें एडिन मार्करम ने 89 रन और कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय 99 रनों पर 8 विकेट हो गया था, लेकिन कगीसो रबाडा और मार्को जानेसन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। रबाडा ने नाबाद 31 रन बनाए, जबकि जानसेन ने नाबाद 16 रनों का योगदान दिया।
प्वाइंट्स टेबल की स्थिति
इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के 11 मैचों में 7 जीत और 3 हार के साथ कुल 88 अंक हो गए हैं, और उनका जीत प्रतिशत 66.67 है। वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि फाइनल में जाने के लिए अब केवल एक स्थान खाली है, जिसके लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर है। ऑस्ट्रेलिया के 15 मैचों में 9 जीत और 4 हार के साथ 58.89 प्रतिशत अंक हैं, और वह दूसरे स्थान पर है। भारत 17 मैचों में 9 जीत और 6 हार के साथ 55.88 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ दिखा दिया कि वह मौजूदा फॉर्म में सबसे मजबूत टीमों में से एक है। फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया है, और अब उनकी नजरें खिताब पर हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को मिले 60 नए SI, अलग-अलग थानों में पदस्थापना, देखें आदेश
- 2. Jaspal Rana Passed Away: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर
- 3. Cg Cyber Fraud: 61 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा, केरल से तीन आरोपी गिरफ्तार
- 4. Jharkhand Rajya Sabha election: झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हो गया खेल, NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी जीते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

