Create your Account
Share Market: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, जानें निफ़्टी का हाल
Share Market: नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 578.3 अंक लुढ़ककर 81,018.33 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 203.45 अंक टूटकर 24,610 पर कारोबार करता दिखा। सुबह 10:08 बजे सेंसेक्स 717.13 अंक (0.88%) की गिरावट के साथ 80,879.50 और निफ्टी 215.55 अंक (0.87%) गिरकर 24,597.90 पर था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी 2 पैसे कमजोर होकर 85.61 पर आ गया।
Share Market: यह गिरावट अमेरिका में राजकोषीय और ऋण संबंधी चिंताओं के बीच वैश्विक इक्विटी बाजारों में नरमी का परिणाम है। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टीसीएस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अदाणी पोर्ट्स और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई।
Share Market: एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सकारात्मक रहा। बुधवार को अमेरिकी बाजार भी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। मेहता इक्विटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तापसे ने कहा कि निफ्टी में बुधवार को तेजी के बाद गुरुवार को वैश्विक कमजोरी, अमेरिकी ऋण चिंताओं, कोविड-19 के बढ़ते मामलों और ओवरबॉट तकनीकी कारणों से मंदड़ियों का दबदबा हो सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, दम घुटने से दो लोगों की मौत
- 2. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 3. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 4. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

