Create your Account
भोपाल की 243 लोकेशन पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट, जानिए आपके काम की महत्वपूर्ण ख़बर...
MP News : भोपाल। भोपाल जिले में कलेक्टर गाइडलाइन संशोधन के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। इसमें पंजीयन विभाग की ओर से जिले की 243 लोकेशन पर गाइडलाइन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया। दरें प्रस्तावित करने में पहली बार एआई का उपयोग किया गया। सोमवार को जिला समिति से प्रस्ताव को शासन के पास केंद्रीय मूल्यांकन समिति के पास भेजा गया। यहां से छह नवंबर को गाइडलाइन की मंजूरी का अंतिम निर्णय लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नई प्रस्तावित गाइडलाइन में अरेरा कॉलोनी में दरें एक लाख रुपए वर्गमीटर कर दी है, जबकि दस नंबर मुख्यमार्ग पर ये सवा लाख रुपए है। पांच फीसदी से 220 फीसदी तक दर वृद्धि की गई है।
MP News : ऐसे समझें दर वृद्धि प्रस्ताव-
ग्राम बगली में प्लॉट रेट 5000 रुपए वर्गमीटर से अब 12 हजार रुपए वर्गमीटर
सेवनियां गोंड में प्लॉट रेट 5500 रुपए वर्गमीटर से अब 10 हजार रुपए वर्गमीटर
ग्राम रापड़िया, सिद्धि विनायक नीलबड़, झागरिया खुर्द, बर्रई में ढाई गुना तक दर वृद्धि
गोविंदपुरा औद्योगिक वार्ड 65 में अब 12 हजार से बढ़ा कर 15 हजार रुपए वर्गमीटर
मिसरोद में बावड़िया कला मुख्य मार्ग पर अब 25 हजार वर्गमीटर से बढ़कर 30 हजार रुपए वर्गमीटर दर
अरेरा इ1 से ई- 5 तक अब एक लाख रुपए वर्गमीटर गाइडलाइन
बाग मुगालिया में 12 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए वर्गमीटर
कटारा सेज माइल स्टोन में 20 से बढ़ाकर 30 हजार रुपए गाइडलाइन
भानपुर सेमरा कलां में गाइडलाइन 7600 रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए की
नीलबड़ सड़क पर अब गाइडलाइन दस हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रस्तावित
मिसरोद में 43 हजार से बढाकर 65 हजार रुपए गाइडलाइन की
गोल्डन सिटी में गाइडलाइन 38 हजार से बढ़ाकर 60 हजार की
जाटखेड़ी में 35 हजारसे बढ़ाकर गाइडलाइन 50 हजार प्रस्तावित
मोटल शिराज में 68 हजार से बढ़ाकर 1.35 लाख रुपए प्रस्ताव
दस नंबर पर 63 हजार रुपए से 1.25 लाख रुपए प्रस्तावित
MP News : इस आधार पर बदली गई गाइडलाइन-
एक अप्रेल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक संपत्ति खरीद बिक्री के आंकड़ों, विभिन्न माध्यमों में प्रकाशित विज्ञापन-बोशर, नगर निगम कॉलोनी प्रकोष्ठ से प्राप्त कॉलोनियों की सूची, टीएंडसीपी में अनुमति के लिए प्राप्त फाइलें, एमपीआरडीसी के आंकड़ों, शहर में नई सड़कों, बस स्टैंड, मेट्रो से जुड़े क्षेत्रों, नए उद्यम वाले क्षेत्र और कर्मचारियों के क्षेत्र सर्वेक्षण को आधार बनाया गया।
MP News : कलेक्ट्रेट गाइडलाइन स्थिति-
3883 कुल लोकेशन है जिले में
792 लोकेशन ग्रामीण क्षेत्र में
3091 लोकेशन शहरी क्षेत्र में
3309 लोकेशन हुजूर क्षेत्र में
MP News : अप्रैल से सितंबर के बीच रजिस्ट्री की स्थिति-
553 ग्रामीण क्षेत्र की लोकेशन पर संपत्तियों के दस्तावेज पंजीकृत हुए
1620 शहरी क्षेत्र की लोकेशन पर दस्तावेज पंजीकृत हुए
2173 कुल लोकेशन पर पंजीकृत हुए दस्तावेज
204 ग्रामीण क्षेत्र पर गाइडलाइन से ज्यादा दर पर पंजीकृत हुए दस्तावेज
1049 शहरी क्षेत्र पर गाइडलाइन से ज्यादा दर पर पंजीकृत हुए दस्तावेज
1253 लोकेशन पर गाइडलाइन से ज्यादा पर पंजीकृत हुए दस्तावेज
MP News : शहरी, ग्रामीण क्षेत्र में दर वृद्धि-
82 ग्रामीण लोकेशन पर 0.306 फीसदी औसत दर वृद्धि प्रस्ताव
161 शहरी लोकेशन पर 0.285 फीसदी दर वृद्धि प्रस्ताव
243 कुल जिले की लोकेशन पर 0.271 फीसदी दर वृद्धि प्रस्ताव
3640 लोकेशन पर नहीं की जाएगी दर में वृद्धि
09 नई कॉलोनियों को शामिल किया।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup final IND vs NZ: क्लोजिंग सेरेमनी के चलते क्या देरी से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच? जानिए कब-कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
- 2. Horoscope of Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्र का पहला दिन, इन जातकों पर होगी माँ शैलपुत्री की कृपा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
- 3. CG News: पेपर लीक कराया तो जेल,1 करोड़ तक जुर्माना,पीएससी-व्यापमं भर्ती परीक्षा में नकल रोकने विधानसभा सत्र में अधिनियम पेश करने की तैयारी
- 4. CG News : गांजा तस्करी में पुलिस आरक्षक का नाम, दो आरोपी गिरफ्तार, जवान फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

