Create your Account
कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गर्म, नितिन नबीन ने आदिवासी नेता को मोहरा बनाने का लगाया आरोप, "मास्टर माइंड को चेताया"
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर भा.ज.पा. के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बघेल ने आदिवासी नेता को मोहरा बना कर अपनी राजनीतिक चालें चली हैं। नबीन ने यह भी कहा कि कानून असली मास्टर माइंड तक जरूर पहुंचेगा।
रायपुर में भाजपा के एक संगठन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन नबीन ने कहा, "मैंने तो यह समझा था कि एक आदिवासी नेता के माध्यम से अपराध कराया गया है, लेकिन असली मास्टर माइंड कहीं पीछे बैठा है। कानून मजबूत है और वह मास्टर माइंड तक जरूर पहुंचेगा।"
भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए नबीन ने आगे कहा, "आपने एक आदिवासी को मोहरा बना दिया। यह साफ तौर पर दिखाता है कि आदिवासियों के प्रति आपकी सोच क्या है। यह सब जल्द ही सामने आ जाएगा। आप भी बच नहीं पाएंगे, क्योंकि इस अपराध के असली जनक तक कानून पहुंचने में समय नहीं लगेगा।" कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे राज्य की राजनीति और भी गरमा गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Redmi Turbo 5 लॉन्च : 100W फास्ट चार्जिंग, दमदार बैटरी और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ बाजार में मचाई धूम, जानें कीमत
- 2. CG News : जिन्न, प्रेत और भविष्यवाणी का जाल: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज
- 3. Sai Cabinet Decision: ट्रांसफर पर जारी रहेगा बैन, साय कैबिनेट की बैठक में सीजी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के IPO को सैद्धांतिक मंजूरी,यहां देखें पूरी खबर
- 4. Raipur City News: रायपुर पहुंचीं कंगना रनौत, भारत भाग्य विधाता की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगी एक्ट्रेस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कई नेता होंगे मौजूद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

