Create your Account
PM Modi visits Somnath Temple: प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में हुए शामिल
PM Modi visits Somnath Temple: गांधीनगर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपार उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सड़क मार्ग से सोमनाथ मंदिर की ओर जाते हुए दोनों तरफ स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उमड़े। लोग हाथों में तिरंगा और भगवा झंडे लहराते, नारे लगाते तथा फूल बरसाते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का अभिषेक और दर्शन-पूजन किया।
PM Modi visits Somnath Temple: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माने जाने वाले सोमनाथ महादेव मंदिर की स्थापना के 1000 वर्ष पूरे होने का यह ऐतिहासिक अवसर है। इस उपलक्ष्य में केंद्र सरकार तथा सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पर्व के अंतर्गत अनेक धार्मिक अनुष्ठान, आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

PM Modi visits Somnath Temple: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम सोमनाथ में आयोजित भव्य ड्रोन शो के साक्षी भी बनेंगे, जिसमें मंदिर के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति की झलकियां आकाश में उकेरी जाएंगी। गृह राज्य में लौटने पर मिले इस जोरदार स्वागत ने एक बार फिर मोदी के साथ जनता के गहरे जुड़ाव को दर्शाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भी शामिल हो रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को मिला विस्तार, आदेश जारी
- 2. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
- 3. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

