Create your Account
निधि तिवारी बनीं प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी, जानें इस पद की सैलरी और सुविधाएं
नई दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव (प्राइवेट सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के हालिया आदेश के तहत यह नियुक्ति हुई है। निधि तिवारी इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं और अब उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी शानदार सेवाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
कौन है निधि तिवारी:
निधि तिवारी का करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। 2014 में IFS में शामिल होने के बाद उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया। नवंबर 2022 में वह PMO में डिप्टी सेक्रेटरी बनीं। उससे पहले विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के डिवीजन में अवर सचिव के रूप में उनकी भूमिका रही। वाराणसी की रहने वाली निधि ने 2013 के सिविल सेवा परीक्षा में 96वीं रैंक हासिल की थी।
कितना मिलेगा वेतन:
प्रधानमंत्री के निजी सचिव के तौर पर निधि तिवारी को पीएम के रोजमर्रा के कार्यों का प्रबंधन, महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित करना और सरकारी विभागों के साथ समन्वय जैसे कार्य करने होंगे। इस पद पर वेतन पे मैट्रिक्स लेवल 14 के अनुसार 1,44,200 रुपये प्रतिमाह है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। साथ ही, एक गाड़ी, पीएम आवास के नजदीक घर, चौकीदार और सुरक्षाकर्मी जैसे लाभ भी दिए जाते हैं। यह नियुक्ति निधि के करियर का एक नया अध्याय है।
Related Posts
More News:
- 1. India-Indonesia BrahMos Deal: ब्रह्मोस पर भारत-इंडोनेशिया में हो गई डील, मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, खुलेंगे IIT और IIM के कैंपस
- 2. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 3. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 4. Gambhir Clarifies Samson: संजू सैमसन के फ्यूचर पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले- सब कुछ साफ बता दिया है
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

