Create your Account
नक्सलियों के मनसूबे नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किए 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी, देखें वीडियो
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आमदई खदान के डंप एरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलोग्राम का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया है। यह खतरनाक विस्फोटक डंप एरिया में रखा गया था, जहां मजदूरों और सुरक्षा जवानों की लगातार आवाजाही रहती है। जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
अधिकारियों के मुताबिक, आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले ही प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
आमदई माइंस एरिया में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है, जिससे मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों की जान खतरे में है। पुलिस और सुरक्षा बल अब इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: 300 फाइव स्टार होटलों को चूना लगाने वाला 'हाई-प्रोफाइल' ठग बिंगसन जॉन गिरफ्तार, 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज से था प्रेरित, होटल हयात को बनाया था ठगी का निशाना
- 2. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 3. Elections in Palestine: 20 साल बाद फिलिस्तीन में होंगे चुनाव, राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने किया ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
- 4. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

