Create your Account
Mumbai Building Fire: शॉर्ट सर्किट से 2 मंजिला इमारत में भड़की आग, एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले
Mumbai Building Fire: मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में सिद्धार्थ कॉलोनी में रविवार तड़के करीब 5 बजे एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, इसके ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और पहली-दूसरी मंजिल पर कुछ परिवार रहते हैं।
Mumbai Building Fire: पुलिस के मुताबिक, तड़के 5 बजे के आसपास चेंबूर की दो मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान है, जिसमें बिजली का सामान रखा था, यहां शार्ट सर्किट के बाद आग तेजी से फैली और देखते ही देखते उसने ऊपरी मंजिलों को आगोश में ले लिया। पहली मंजिल पर एक परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आ गए।
Mumbai Building Fire: अग्निकांड के बाद मौके पर बड़े पैमाने पर दमकल की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही है। अब तक सात लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। मृतकों में 7 वर्षीय पेरिस गुप्ता, 10 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता, 30 वर्षीय मंजू प्रेम गुप्ता, 39 वर्षीय अनीता गुप्ता, 30 वर्षीय प्रेम गुप्ता, विधि गुप्ता और गीता गुप्ता शामिल हैं। सभी बुरी तरह से जल गए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आज से 7 दिन बरसेगा पानी, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
- 2. UCC implement in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति तैयार करेगी ड्राफ्ट, देखें आदेश
- 3. WT20 WC: महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए ICC ने घोषित की कमेंट्री टीम, मिताली राज और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज शामिल
- 4. FIFA World Cup 2026: आज से होने जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, 48 टीमों के बीच शुरू होगी ट्रॉफी की जंग, मेसी-रोनाल्डो पर रहेंगी नजरें, जानें भारत में कब और कहां देखें मैच?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

