Breaking News
Create your Account
मंत्री सारंग ने किया राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ, पूरे मध्य प्रदेश के 350 युवा ले रहे भाग
MP News : भोपाल। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यह उत्सव 8 जनवरी तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के 10 संभागों से 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग 350 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेता 11-12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे।
MP News :
युवा शक्ति की सहभागिता से होगा विकसित भारत का निर्माण-
मंत्री सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी युवा शक्ति को प्रोत्साहन देने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आज का युवा न केवल राष्ट्र का वर्तमान है, बल्कि कल का नेतृत्वकर्ता भी है। विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे युवा अपनी ऊर्जा, संकल्प और सृजनशीलता को राष्ट्रहित में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना होगा। देश के प्रति समर्पण की भावना और कर्तव्य का बोध ही वह आधार है, जो हमारे युवाओं को अद्वितीय बना सकता है।

MP News :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में समापन-
8 जनवरी को राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, जो 12 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
MP News :
राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद का अवसर-
28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव इस वर्ष 10 से 12 जनवरी 2025 के बीच नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के 15 से 29 वर्ष के लगभग 7500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महोत्सव में स्वयं उपस्थित रहेंगे और देश के युवाओं से संवाद करेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 'पंच प्राण' और 'आजादी के अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के युवा प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन कर सकें।

MP News :
प्रदेश का दल राष्ट्रीय स्तर पर करेगा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व-
प्रदेश में जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस महोत्सव के जरिए युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराना और उन्हें देश की प्रगति में योगदान के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है। इस आयोजन में समूह लोकगीत, समूह लोकगायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन और कविता लेखन जैसी 7 विधाओं में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेता 8 जनवरी की रात को भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे 12 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Friday Horoscope: इन 5 राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- 2. Unified Civil Code Implemented in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफाइड सिविल कोड, महिलाओं को संपत्ति पंजीयन में बड़ी राहत, साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर
- 3. Mathura Accident : मथुरा में हादसा : पैंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 30 लोग थे सवार, 9 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 4. Share Market : शेयर बाजार में शानदार रिकवरी : सेंसेक्स 1263 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

