Create your Account
KKK 14 First Promo : खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का पहला प्रोमो हुआ रिलीज, रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट...
- Rohit banchhor
- 01 Jul, 2024
KKK 14 First Promo : मुंबई। रियलिटी स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का पहला प्रोमो वीडियो सोमवार की शाम रिलीज कर दिया गया है।
KKK 14 First Promo : मुंबई। रियलिटी स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का पहला प्रोमो वीडियो सोमवार की शाम रिलीज कर दिया गया है। खुद रोहित शेट्टी ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में रोहित शेट्टी बता रहे हैं कि कैसे खिलाड़ी यूरोप पहुंचते ही हॉलिडे मूड में आ गए थे। कोई शॉपिंग करने जा रहा था तो कोई नजारों के मजे ले रहा था। कोई स्पा लेने गया तो कोई घूमने-फिरने निकल गया। लेकिन फिर आई बारी उस चीज की जिसके लिए इन सभी को रोमानिया ले जाया गया था। यानि खतरों के खिलाड़ी में अपने डर का सामना करना।
KKK 14 First Promo : एक से बढ़कर एक जानलेवा स्टंट मिलेंगे-
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे यह सीजन काफी खतरनाक रहने वाला है। खिलाड़ियों को एक से बढ़कर एक जानलेवा स्टंट करने को मिलेंगे। बता दें कि यह सीजन अनाउंसमेंट के वक्त से ही लगातार सुर्खियों में बना रहा है। खिलाड़ियों के नाम से लेकर चोटिल होने के बाद सामने आई उनकी तस्वीरों तक हर चीज दर्शकों को इस सीनज के लिए और भी एक्साइटेड करती रही है। अब नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि इस बार दर्शकों को किन चीजों का सामना खतरों के खिलाड़ी 14 में करते दिखाया जाएगा।
KKK 14 First Promo : हालत खराब कर देंगे इस बार के स्टंट
प्रोमो वीडियो में शालीन भनोट हेलिकॉप्टर से लटके दिखाई पड़ रहे हैं तो वहीं कोई कंटेस्टेंट धमाकों के बीच ट्रक से गाड़ी कुदाता दिख रहा है। जाहिर तौर पर यह सीजन किसी के लिए भी आसान नहीं रहने वाला है, लेकिन खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की ट्रॉफी कौन जीतकर लाएगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए दर्शक हमेशा ही सुपर एक्साइटेड रहते हैं। बता दें कि शालीन भनोट को इस बार रोहित शेट्टी का फेवरिट कंटेस्टेंट बताया गया है। सोशल मीडिया पर कई बार उनके चोटिल होते वीडियो भी सामने आए हैं।
KKK 14 First Promo : कमेंट सेक्शन में कैसा है लोगों का रिएक्शन?
प्रोमो वीडियो पर पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, वाओ। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। प्लीज अपलोड करो पहला एपिसोड जल्दी। इस बार के कंटेस्टेंट काफी अच्छे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- फाइनली इंतजार खत्म हुआ। बॉस आ रहे हैं। किसी ने खुद को इस शो का सबसे बड़ा फैन बताया है तो किसी ने लिखा है कि अब जल्दी से शो की रिलीज डेट का ऐलान भी कर देना चाहिए। बता दें कि इस सीजन में शालीन भनोट के अलावा आसिम रियाज, सुमोना चक्रवर्ती और बाकी कई सेलेब्रिटीज अपना दम दिखाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026’ से लाखों परिवारों को फायदा
- 2. CG Crime : सब्जी गाड़ी से निकल आया करोड़ों का गांजा, कैरेट के पीछे छिपाकर हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार
- 3. MP News : पांढुर्णा में भीषण आगजनी से 20 घर जलकर हुए राख, दर्जनों पशुओं ने तोड़ा दम
- 4. RR vs GT IPL 2026 : राजस्थान ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

