Create your Account
मुख्यमंत्री निवास में कौशल्या देवी साय का जन्मदिन और होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में एक भव्य जन्मोत्सव और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कौशल्या देवी साय को शुभकामनाएं दी गईं और होली के रंगों के साथ उत्साहपूर्ण उत्सव मनाया गया। रंगों और फूलों से सजा यह कार्यक्रम प्रेम, सौहार्द्र और उल्लास का प्रतीक बन गया। /होली और जन्मदिन का अनूठा संगम/ इस आयोजन में उपस्थित सभी बहनों ने कौशल्या देवी साय के साथ होली खेली और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। फूलों और रंगों के बीच उत्सव की खुशी दोगुनी हो गई। इस अवसर पर कौशल्या देवी साय ने कहा, "होली का त्योहार हमें प्रेम, एकता और समर्पण का संदेश देता है। मेरी कामना है कि हमारे जीवन में भी ये रंग हमेशा बिखरे रहें। यह हमारी संस्कृति की खूबसूरती है।"
महिला मोर्चा ने खेली फूलों की होली
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक फूलों की होली खेली। भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ महिलाओं ने समारोह में बरसाना जैसा आध्यात्मिक और उत्सवी माहौल बना दिया। इस दौरान संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए संगीत और भक्ति के रंगों से उत्सव को यादगार बनाया गया।
इन प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत
इस खुशी के अवसर पर प्रदेश की कई जानी-मानी महिला नेत्रियाँ शामिल हुईं। इनमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष ममता साहू, सुषमा खलखो, शीतल नायक, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, माया बेलचंदन, वरिष्ठ नेत्रियाँ विभा राव, सरला केसरिया, किरण मरकाम, सहकोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, कार्यालय मंत्री मिनी पांडे, मीडिया प्रभारी किरण बघेल, सह प्रभारी आयुषी पांडे, शीलू साहू, निशा चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी कृतिका जैन सहित प्रदेश और जिला स्तर की कई महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

संस्कृति और उत्साह का उत्सव
यह आयोजन न केवल कौशल्या देवी साय के जन्मदिन का जश्न था, बल्कि होली के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और आपसी भाईचारे को भी दर्शाता था। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस समारोह ने सभी के बीच एकता और खुशहाली का संदेश प्रसारित किया।
Related Posts
More News:
- 1. Telangana : प्रेमी संग मिलकर रची साजिश : पहले छत से गिराया, फिर अस्पताल में नर्स पत्नी ने पति को ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर डालकर मारा
- 2. UP Accident : रिवर्स करने के दौरान बस की चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक
- 3. CG Crime : स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत तक दौड़ाकर युवक को उतारा मौत के घाट
- 4. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

