Create your Account
Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: कमल कौर भाभी हत्या मामले में तीन सिख युवक गिरफ्तार, हत्या की वजह भी आई सामने
Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: नई दिल्ली: पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन सिख युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कमल कौर द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के विवाद के चलते उनकी हत्या की।

बुधवार देर शाम चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार की पिछली सीट से कमल कौर का शव बरामद हुआ था। लुधियाना की रहने वाली कमल कौर इंस्टाग्राम पर 'कमल कौर भाभी' के नाम से जानी जाती थीं। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि 9 जून को कमल ने अपनी मां को बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट की बात कहकर घर छोड़ा था। इसके बाद उनकी कोई खबर नहीं मिली।

जांच में पता चला कि कमल कौर के पिता का डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रहती थीं। उनके भाई से भी उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। कमल अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव आकर परिवार वालों को अपशब्द कहती थीं। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 9 जून को थी, जिसमें उन्होंने लिखा, "नो लव, नो इमोशन... शक, शक, शक।" इसके बाद वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहीं।

Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: पुलिस का मानना है कि हत्या उसी दौरान हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कमल के वीडियो से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 2. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 3. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 4. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

