Create your Account
भारत की हार से WTC फाइनल की उम्मीदों पर संकट, लेकिन अभी भी उम्मीद बाकी, जानिए कैसे
मुंबई: भारत को एडिलेड टेस्ट में मिली हार से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पर्थ टेस्ट में शानदार जीत के बाद भारत WTC तालिका में पहले स्थान पर था, लेकिन एडिलेड में मिली 10 विकेट से हार ने उसे तीसरे स्थान पर धकेल दिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शानदार तरीके से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 180 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाकर 157 रन की बढ़त ली। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर समाप्त हुई, और ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
अब भी फाइनल में पहुँच सकता है भारत
अब WTC फाइनल में भारत की राह और भी कठिन हो गई है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के पास 60.71 और 59.26 प्रतिशत अंक हैं, जबकि भारत 57.29 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। अगर भारत अगले तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीतता है, तो उसकी संभावना कायम रहेगी, लेकिन इसके लिए उसे अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : शादी की जिद बनी मौत का कारण! प्रेमी ने नर्स की हत्या कर गन्ने के खेत में दफनाया शव
- 2. Stock Market June 23: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
- 3. Satish Shah : अभिनेता सतीश शाह को मिलेगा मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान
- 4. Sex racket busted in Raigarh: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

