Create your Account
'आप' की हार पर ये क्या बोल गए कुमार विश्वास, कहां- उनकी पत्नी रो पड़ीं...
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे बड़े निताओं को हार का सामना करना पड़ा है। अब इस हार के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी की हार पार प्रसन्नता जाहिर की है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि बीजेपी दिल्ली की जनता के लिए अच्छा काम करेगी। इस चुनाव में अरविन्द केजरीवाल की हार पर कुमार विश्वास ने यहां तक कह दिया कि, आज न्याय हुआ है। साथ ही सिसोदिया की हार पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। और कहा - मनीष सिसोदिया की हार की खबर सुनकर उनकी पत्नी रोने लगीं।

कुमार विश्वास ने कहा, ‘करोड़ों लोगों नौकरियां छोड़कर आए थे, दुश्मनियां ली थीं। उन सब की हत्या एक आत्ममुग्ध आदमी ने, चरित्रहीन आदमी ने अपनी निजी महत्वकांक्षाओं की पूर्ती के लिए की। उसको ईश्वरीय विधान से दंड मिला है।
कुमार विश्वास ने कहा “मैं बीजेपी को जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे। मुझे ऐसे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है। जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली तो मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, रो पड़ीं।
भाजपा की 39 सीट बढ़ीं, आप की 39 सीट का नुकसान
आपको बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा ने 8 सीट जीती थी, मगर 2025 में उन्होंने 47 सीटें मिली है, यानी इस बार बीजेपी को कुल 39 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं आम आदमी पार्टी की 39 सीट घटीं है। जबकि, कांग्रेस इस बार एक भी सीट जीतने में नाकाम रही।
Related Posts
More News:
- 1. Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु में AIADMK ने जारी की 23 नामों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
- 2. देश में पहला LPG ATM शुरू: खाली सिलेंडर लाओ, मिनटों में भरा हुआ ले जाओ, 24×7 सुविधा से लाइनों का झंझट खत्म
- 3. CG News : घटारानी धाम में लगी भीषण आग, 8-9 दुकानें जलकर राख, नवरात्रि से पहले हुआ लाखों का नुकसान
- 4. CG News : प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, परिवार के विरोध में उठाया दर्दनाक कदम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

