Create your Account
Hera Pheri 3 : हेरा फेरी 3 में बाबू भैया की वापसी कंफर्म, लेकिन इस बात पर हैं गुस्सा…
Hera Pheri 3 : मुंबई: बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी हेरा फेरी के तीसरे भाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान साफ किया है कि वो एक बार फिर ‘बाबू भैया’ के किरदार में वापसी कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि परेश रावल इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं, जिससे फैंस निराश थे। लेकिन अब खुद अभिनेता ने हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट में वापसी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके और अक्षय कुमार के बीच चल रहा कानूनी विवाद सुलझ गया है, और अब सब कुछ ठीक है।
फिल्ममेकर्स पर फूटा गुस्सा
परेश रावल ने सिर्फ अपनी वापसी की बात नहीं की, बल्कि बॉलीवुड में हो रहे कुछ बदलावों और गलतियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज के फिल्म निर्माता गलत विषयों पर फिल्में बना रहे हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन लगातार कमजोर हो रहा है। उनका मानना है कि दर्शकों का टेस्ट बदल चुका है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री अब भी पुराने फॉर्मूलों पर चल रही है। इसी कारण फिल्में असफल हो रही हैं।
बढ़ती टिकट की कीमतें भी बनीं वजह
परेश रावल ने बढ़ती टिकट दरों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजकल लग्जरी सिनेमाघरों में टिकट की कीमतें इतनी अधिक हो गई हैं कि आम दर्शक का फिल्म देखना मुश्किल हो गया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा “जब आराम से बैठकर फिल्म देख सकते हैं, तो तकिया लगाकर लेटने की क्या जरूरत है? अगर लेटना ही है तो घर पर लेटो या मुजरा देखने जाओ!
वापसी तो तय, लेकिन नाराज़गी भी साफ
हालांकि हेरा फेरी 3 में उनकी वापसी फैंस के लिए राहत की बात है, लेकिन इंटरव्यू में उनकी नाराज़गी साफ झलक रही थी। उन्होंने मौजूदा फिल्म संस्कृति को लेकर गंभीर सवाल उठाए और बॉलीवुड को आत्ममंथन करने की सलाह दी।
Related Posts
More News:
- 1. Breaking : होर्मुज के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला, 3 भारतीय नाविकों की मौत
- 2. PM Modi Slovakia Visit: यूरोप के इस देश में पीएम मोदी का ‘ब्रेड और नमक’ से हुआ क्यों हुआ स्वागत, जानिए इसके पीछे का कारण
- 3. CG News : कुरूद-अभनपुर रेल ट्रायल सफल, 113 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
- 4. Governor Ramen Deka: पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान और ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाएं रोटेरियन : राज्यपाल रमेन डेका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

