Breaking News
Create your Account
यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर सरकार को मिला 6 सप्ताह का समय,सीएम बोले सभी पक्ष हाईकोर्ट में अपनी बात रखें
- Rohit banchhor
- 06 Jan, 2025
पीथमपुर में जन भावनाओं के साथ बाकी सभी पक्षों को सुनने का मौका मिलना चाहिए।
MP News : भोपाल। पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने पर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को 6 सप्ताह का समय दिया है। हाई कोर्ट के फैसला के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में कहा कि हमने जो कहा था वही बात हमने हाईकोर्ट में भी रखी है।हमने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार हमने यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में शिफ्ट किया था। पीथमपुर में जन भावनाओं के साथ बाकी सभी पक्षों को सुनने का मौका मिलना चाहिए।
MP News : हाई कोर्ट ने इस बात को माना है और सभी पक्षों को सुनने के लिए 6 सप्ताह का वक्त दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट अपना फैसला देगा। इस फैसले के लिए मैं हाई कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। हाई कोर्ट ने जो फैसला दिया है वह सरकार की मंशा को जानकर दिया है। हम हाईकोर्ट की परामर्श के बाद ही आगे बढ़ेंगे। सीएम ने कहा कि हम सब की आस्था और विश्वास हाईकोर्ट में है।
MP News : मैं भी यही कहना चाहूंगा की सभी पक्ष न्यायालय के सामने अपनी बात रखें। फैसला हम सब की आशा अपेक्षा के अनुसार आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों से कहूंगा कि वह हाई कोर्ट के सामने अपनी बात रखें अभी समय है।
Related Posts
More News:
- 1. MI vs PBKS IPL 2026 : वानखेड़े में पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा
- 2. CG News: उर्वरक के लिए भी एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य : डिजिटल सिस्टम से होगा वितरण, बिना फार्मर आईडी के किसानों को नहीं मिलेगी खाद
- 3. CG News : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार
- 4. Andhra Pradesh : झरने में नहा रही 3 सहेलियों की डूबने से मौत, चौथी रील बना रही थी; बचाने गई लड़की घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

