Create your Account
चार दिवसीय आलमी तबलीगी इज्तिमा का 29 से आगाज, जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री होगा आयोजन
- Rohit banchhor
- 04 Nov, 2024
इज्तिमा में शामिल होने के लिए जमातों की आमद का सिलसिला अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है।
MP News : भोपाल। आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तारीख नजदीक आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। ईंटखेड़ी में हो रहे इस आयेाजन की तैयारियों के लिए छुट्टी के दिन करीब पांच हजार लोग पहुंचे। तीन सौ एकड़ में पंडाल का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। दस लाख लोग इसमें शिरकत करेंगे। अयोजन जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री होगा। आलमी तब्लीगी इज्तिमा दुनिया के पांच बड़े इस्लामिक आयोजनों से एक है।
MP News : आयोजन 29 नवंबर से शुरू होगा। 2 दिसबर को समापन होगा। ईंटखेड़ी में 600 एकड़ में इसकी तैयारी जा रही है। आधे हिस्से में पंडाल तैयार हुआ है, जबकि आधे हिस्से यानी तीन सौ एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था होना है। यहां छोटे, माध्यम और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग केटेगरी रहेगी। आलमी तबलीगी इज्तिमा के मीडिया प्रभारी डॉ. उमर हफीज खान ने बताया की आधे से ज्यादा तैयारियां हो चुकी हैं। वजूखाने तैयार किए जा रहे हैं।

MP News : टॉयलेट और बॉथरूम बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। आयोजन के दौरान सफाई के लिए व्यवस्था रहेगी। सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर वॉलेन्टिर्स काम कर रहे हैं। पिछले सालों की जमातों की आमद को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस बार इज्तिमा में 10 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। इज्तिमा में शामिल होने के लिए जमातों की आमद का सिलसिला अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है।
MP News : फिलहाल यह जमाते शहर की मस्जिदों में रहेंगी इज्तिमा के जिम्मेदार डॉ. उमर के मुताबिक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी आलमी तब्लीगी इज्तिमा एक मिसाल कायम करेगा। जीरो वेस्ट का टारगेट है। वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी होगी। महज पानी की बॉटल के लिए रियायत दी जाएगी। कचरे से खाद बनाने के लिए यहां ट्रीटमेंट प्लांट रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News: नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, पटना में सियासी हलचल तेज
- 2. Rajya Sabha 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
- 3. Chaitra Navratri 2026: आज से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, डोली में सवार होकर आएगी माता दुर्गा, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त
- 4. Blessing Muzarabani joins KKR: PSL को लात मार आईपीएल खेलेंगे ब्लेसिंग मुजरबानी, KKR में हुए शामिल, एक्शन मोड में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

