Create your Account
Comedian Kapil Sharma: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, हमलावर ने 9 गोलियां चलाईं, 3 दिन पहले हुई थी ग्रैंड ओपनिंग
Comedian Kapil Sharma: सर्रे (कनाडा)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार देर रात फायरिंग हुई। कॉमेडियन ने तीन दिन पहले, 7 जुलाई को कैप्स कैफे नाम के इस कैफे का उद्घाटन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की।
हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कैफे के बाहर एक कार में बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि, अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
गोलीबारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
सूत्रों का अनुमान है कि यह नेटफ्लिक्स के किसी पुराने एपिसोड या किसी लाइव शो से जुड़ा हो सकता है। इस साल की शुरुआत में, निहंग नेता बाबा बलबीर सिंह ने भी कपिल शर्मा के कंटेट पर आपत्ति जताई थी।
Related Posts
More News:
- 1. New Schemes in Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की बेटियों को देंगी होली की सौगात, दिल्ली लखपति बिटिया योजना समेत इन चार योजनाओ का करेंगी शुभारंभ
- 2. CG Crime : डांस टीचर मर्डर केस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग से तंग नाबालिग ने रची साजिश, 56 दिन बाद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
- 3. Comilla Temple Explosion : बांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास बम धमाका, पुजारी समेत तीन लोग घायल
- 4. CG Crime : होली से पहले मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

