Create your Account
सेंट्रल जेल में मारपीट, खूंखार कैदी ने ISIS आतंकी पर किया जानलेवा हमला
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल में 8 साल बाद दिवाली के त्यौहार के मौके पर फिर लापरवाही दोहराई गई हैं। आठ साल पहले दीवाली के दिन सिमी के आतंकी जेल ब्रेक कर फरार हुए थे। अब दिवाली के बाद जेल के अंदर ही राजेश नाम के खूंखार कैदी ने ISIS के शाहिद नाम के आतंकी पर जानलेवा हमला कर दिया। सेंट्रल जेल के अंदर ही राजेश नाम के खूंखार कैदी ने आईएसआईएस आतंकियों से तार जुड़े होने के आरोप में जेल में बंद शाहिद पर हमला किया।
MP News : जानकारी के मुताबिक खूंखार कैदी राजेश पहले भी जेल के अंदर कई वारदात को अंजाम दे चुका है। ISIS से सम्बंध होने के आरोप में शाहिद को NIA ने जून 2023 में जबलपुर से गिरफ्तार किया था। गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।इधर सेंट्रल जेल प्रबंधन का कहना है कि दोनों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, इसलिए दोनों को जेल के अंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी राजेश ने अपनी हथकड़ी से शाहिद के सिर पर हमला किया है।
MP News : हमले से शाहिद को सिर में चोट लगी है। कोर्ट के निर्देश के बाद शाहिद को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजेश को भी इलाज के लिए वहीं रखा गया था। बाद मे कड़ी सुरक्षा के बीच शहीद को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उसका मेडिकल हुआ है। बता दें कि जेल में कैदियों के बीच मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी जेल के भीतर मारपीट की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।
Related Posts
More News:
- 1. Pakistan-Taliban War: डूरंड लाइन पर तालिबान का कब्ज़ा, अफगान सेना ने रावलपिंडी और क्वेटा में मचाई तबाही,नूर खान एयर बेस को खोद डाला
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल,सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार
- 3. CG News: बीजेपी झुग्गी-झोपड़ी जिला संयोजक-संभाग प्रभारी और प्रदेश प्रकोष्ठ कार्यसमिति का ऐलान, देखें लिस्ट
- 4. BCCI Schedule for 2026-27 Season: रोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन का शेड्यूल किया जारी, 17 शहरों में खेले जाएंगे 22 मुकाबले, देखें कौनसे मैच में आएंगे नजर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

