Create your Account
अमृतसर में मंदिर पर बम फेंकने वाले का एनकाउंटर, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत
- Pradeep Sharma
- 17 Mar, 2025
Encounter: पंजाब के अमृतसर स्थित एक मंदिर पर ग्रेनेड अटैक के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है। खबर है कि पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से गोलीबारी की
अमृतसर। Encounter: पंजाब के अमृतसर स्थित एक मंदिर पर ग्रेनेड अटैक के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है। खबर है कि पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से गोलीबारी की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर हो गया था। शुक्रवार-शनिवार की रात हुआ हमला सीसीटीवी में कैद हो गया था। ग्रेनेड फेंके जाने की घटना खंडवाला क्षेत्र में हुई थी।
Encounter: जानकारी के अनुसार, मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने का मुख्य आरोपी मारा गया है। संदिग्ध की पहचान गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की तरफ से जवाबी गोलीबारी में घायल होने के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि, इस दौरान उसका एक अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गया है। फरार शख्स की पहचान विशाल के तौर पर हुई है।
Encounter: जानकारी के अनुसार, पुलिस को आरोपियों के राजसांसी इलाके में घूमने की इनपुट मिलने की बात कही है। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेने के लिए CIA और पुलिस की एक टीम तैयार की गई थी। खबर है कि जब पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, तो वो वाहन छोड़कर भाग गए और गोलीबारी करने लगे थे।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दर्शन के साथ, यहां देखें लाइव
- 2. CG Breaking: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियों में आग लगाई, इलाका छावनी में तब्दील
- 3. Raipur City News: ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने स्कूल जा रहे दो मासूम को कुचला, एक की मौके पर मौत, बच्ची की हालत नाजुक
- 4. CG Politics: दिल्ली में राहुल गांधी नव नियुक्ति जिलाध्यक्षों को बताएंगे कैसे करना है राजनीति, 10 फरवरी से इंदिरा भवन में होगा प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के जिला अध्यक्ष होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

