Create your Account
MP Crime : पुजारी की ईट-पत्थर से हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 06 Feb, 2026
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के बाद घटना की जांच शुरू की।
MP Crime : बनखेडी। बनखेडी थाना क्षेत्र के नजदीकी ग्राम चिल्लोद स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार रात पुजारी शिवशंकर तिवारी 45 वर्ष का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के बाद घटना की जांच शुरू की।
थाना प्रभारी के अनुसार, शिवशंकर तिवारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात करीब 2 बजे ईट और पत्थर से चेहरे व सिर पर वार कर हत्या की। शव को चटाई से ढककर आरोपी फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पृथक पथक बनाकर आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य और गवाहों की तलाश शुरू की।
संकलित साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने सौरभ बानवंशी 19 वर्ष निवासी हनुमानगढ़ी, वार्ड नं. 1, ग्राम चिल्लौद को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि पुराने विवाद और रंजिश के चलते उसने नशे की हालत में रात करीब 2 बजे पुजारी की हत्या की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. BSEB 12th Result 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां, यहां देखें टॉपर्स और ऐसे चेक करें रिजल्ट
- 2. IND vs WI T20 WC Super 8: सेमीफइनल की रेस में भारत - वेस्टइंडीज, टॉस जीताकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
- 3. CG News : होली का जश्न बना मातम, नदी में नहाने उतरे 3 दोस्त, SBI कैशियर की डूबने से मौत
- 4. CG News : पतंग उड़ाने का खेल बना जानलेवा, 7 वर्षीय छात्र की छत से गिरने से मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

