Create your Account
होली पर हरियाणा में एनकाउंटर: कुख्यात गैंगस्टर हेजल ढेर
कैथल। राजौंद क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर अनूप उर्फ हेजल के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें हेजल मारा गया। कैथल की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सूचना मिली थी कि झज्जर का यह बदमाश इलाके में छिपा है।
एसएसआई तरसेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जींद-राजौंद रोड पर तलाशी शुरू की। सुबह 3 बजे हेजल मोटरसाइकिल पर दिखा। रुकने के इशारे पर उसने पुलिस पर 10-12 गोलियां चलाईं, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से ढेर हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। हेजल जोगा हजवाना और मिपा नरड़ गैंग से जुड़ा था।
उसके खिलाफ दिल्ली, यमुनानगर, झज्जर और कैथल में हत्या, लूट और फिरौती के मामले दर्ज थे। उसने 15 जनवरी 2024 को पाई गांव में सचिन पर फायरिंग की थी और 26 फरवरी को पूंडरी के सलामत मिष्ठान भंडार पर हमला किया था। एनकाउंटर के बाद एसपी राजेश कालिया ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. Vivo-Dixon: भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा, डिक्सन-वीवो की पार्टनरशिप को सरकार की मंजूरी
- 2. Hormuz Ship Attack: होर्मुज में भारतीय नाविकों के कमर्शियल शिप पर हमला, 10 ने समुद्र में कूदकर बचाई जान, 1 अब भी लापता
- 3. CG News: कोसमर्रा में हुआ शाला प्रवेशोत्सव और विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन
- 4. Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

