Create your Account
दिल्ली विधानसभा चुनाव: अन्ना हजारे को पछतावा होता होगा, मैंने क्या प्रोडक्ट बना दिया, अमित शाह का केजरीवाल पर बड़ा हमला
- Pradeep Sharma
- 11 Jan, 2025
Delhi Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन से की। इस दौरान शाह ने
नई दिल्ली। Delhi Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन से की। इस दौरान शाह ने आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। शाह ने अन्ना हजारे का नाम लेकर भी केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों से ज्यादा आज अन्ना हजारे को पछतावा होता होगा। शाह ने अपने भाषण में 4 बार अन्ना का जिक्र किया।
Delhi Assembly Elections: अमित शाह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को और अन्ना हजारे को झांसा दिया। 5 फरवरी को भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए मतदान की अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया, अन्ना जैसे संत पुरुष को आगे करके सत्ता में आए उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि देश के सभी सरकारों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। गृहमंत्री ने कथित शराब घोटाले की ओर इशारा करते हुए कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया जहां जाते हैं लोगों को शराब की बोतलें दिखती हैं।
Delhi Assembly Elections: अमित शाह ने कहा, ‘करप्शन मुक्त प्रदेश बनाने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पांच मंत्री, पांच विधायक, एक सासंद सब जेल में गए। दिल्ली से भी बड़ा पछतावा आज किसी को होता होगा तो संत आदमी अन्ना हजारे को होता होगा कि मैंने ये क्या प्रोडक्ट बना दी जिसने इतना भ्रष्टाचार किया।’ शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में देश में नंबर वन बने हुए हैं।
Delhi Assembly Elections: सभी को पक्का मकान देने का वादा
अमित शाह ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए 5 हजार से ज्यादा झुग्गी बस्ती प्रधानों के सामने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनी तो सभी को पक्का मकान मिलेगी। गृहमंत्री ने जोर देकर कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आएगी तो जनकल्याण की किसी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा का उदाहरण भी दिया और कहा कि कांग्रेस कहती थी कि भाजपा सरकार इसे बंद कर देगी, लेकिन उनकी सरकार ने इसके लिए पैसा बढ़ा दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Chaitra Navratri Horoscope: नवरात्रि का सातवां दिन कल, मां कालरात्रि की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें सभी 12 राशियों के राशिफल
- 2. UP News : दोस्ती की आड़ में दगाबाजी, अनजान महिला ने 9 महीने के बच्चे को लेकर हुई फरार
- 3. Bengaluru News : कर्ज के बोझ ने छीनी जिंदगी, एक ही परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, 2 की मौत, 2 गंभीर
- 4. Raipur City News : खेलते हुए मासूम निर्माणाधीन टंकी में गिरा, डूबने से हुई मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

