Create your Account
Bengaluru News : कर्ज के बोझ ने छीनी जिंदगी, एक ही परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, 2 की मौत, 2 गंभीर
Bengaluru News : बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां कर्ज के दबाव ने एक पूरे परिवार को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया। अनेकल तालुक के मल्लेनहल्ली गांव में चार सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
मृतकों की पहचान आशा (55) और उनकी बेटी वर्षिता (34) के रूप में हुई है। वहीं आशा का बेटा मोहन गौड़ा (32) और वर्षिता का 11 वर्षीय बेटा मयंक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस जांच के अनुसार, घटना से पहले मोहन गौड़ा ने एक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा था, जिसमें उसने परिवार पर कर्ज के भारी बोझ और मानसिक तनाव का जिक्र किया था।
इसके बाद उसने कथित तौर पर पहले अपने परिवार के सदस्यों को घायल किया और फिर खुद भी जान देने की कोशिश की। रिश्तेदार जब वीडियो देखने के बाद मौके पर पहुंचे, तो घर अंदर से बंद मिला। काफी मशक्कत के बाद जब वे अंदर पहुंचे, तो पूरे घर का मंजर देखकर सन्न रह गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार लंबे समय से कर्ज के दबाव में था और लगातार तकाजों से परेशान था। हालांकि कर्ज की वास्तविक राशि और स्रोत को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Wednesday's Horoscope: इन छह राशियों पर आज होगी भगवान गणेश की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. Kal Somani RR : IPL 2026 से पहले हुई बड़ी डील, अमेरिकी बिजनेसमैन ने 15,300 करोड़ में खरीदी राजस्थान रॉयल्स
- 3. CG Crime : बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 19 साल का मास्टरमाइंड निकला सरगना, 25 हजार में बिकती थीं चोरी की गाड़ियां
- 4. Pakistani Terrorist Killed in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश करते पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

