Create your Account
साइबर जालसाजों ने बनाई पुलिस कमिश्नर की फेक फेसबुक आईडी, रिक्वेस्ट भेज कर ठगी की कोशिश
MP News : भोपाल। साइबर जालसाज भोपाल पुलिस कमिश्नर की फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी की कोशिश कर रहे है। पहले आईडी से लोगों का वॉट्सऐप नंबर लिया जा रहा है फिर मैसेज कर बोला जा रहा है कि सीआरपीएफ के अधिकारी मेरे दोस्त है, उनका ट्रांसफर दूसरे राज्य में हो गया है, इस कारण वह फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सस्ते दामों में बेच रहे है। जाल में फंसने के बाद रकम की डिमांड की जाती है।
MP News : हालांकि पुलिस ने पुलिस कमिश्नर के नाम से तीन आईडी ब्लॉक कर दी है। जानकारी के अनुसार,भोपाल पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक अकाउंट क्रिएट किया गया है। अकाउंट से सैकड़ों लोगों को रिक्वेस्ट भेजी गई। रिक्वेस्ट एक्सेपट करते ही लोगों को हाय का मैसेज भेजा जाता है। जवाब मिलते ही मोबाइल नंबर मांगा जाता है। बताया जाता है कि मैने अपने परिचित को आपका नंबर दिया है। वह आपको कॉल करेगा।
MP News : मोबाइल नंबर लेते ही जालसाज वॉट्सऐप पर मैसेज कर स्वयं का परिचय अमित कुमार नाम से देते हैं। ठग अपने आप को एक सीआईएसएफ का अधिकारी बताते हैं। आगे लिखा जाता है उक्त सीआरपीएफ अधिकारी का ट्रांसफर दूसरे राज्य में हो गया है। वह अपने घर का फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स का आइटम कम दामों में बेचना चाहते हैं। झांसे में आने वालों को आनलाइन रकम ट्रांसफर करने की बात कही जाती है।क्राइम ब्रांच के मामला संज्ञान में आया है। आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Pakistan-Taliban War: डूरंड लाइन पर तालिबान का कब्ज़ा, अफगान सेना ने रावलपिंडी और क्वेटा में मचाई तबाही,नूर खान एयर बेस को खोद डाला
- 2. CG News : सरकारी राशन दुकान का ताला तोड़ 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर
- 3. CG News : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान गेट से गिरा सफाईकर्मी, मौके पर मौत
- 4. LPG Crisis in India : एलपीजी से लदे भारतीय झंडे वाले 2 और जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, कितने टन गैस और कब पहुंचेंगे भारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

