Create your Account
Controversy over Bechari: बेचारी पर विवाद, सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसदों ने विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस
- Pradeep Sharma
- 03 Feb, 2025
Controversy over Bechari: नई दिल्ली। Sonia Gandhi: बीजेपी सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को लेकर दिए गए कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। 31 जनवरी को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने
Controversy over Bechari: नई दिल्ली। Sonia Gandhi: बीजेपी सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को लेकर दिए गए कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। 31 जनवरी को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान उन्हें ‘बेचारी’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया था।
Controversy over Bechari: संसदीय परंपराओं का उल्लंघन करने का लगाया आरोप
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां “सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करने” के लिए की गई थीं। बीजेपी सांसदों ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में कहा कि ऐसी टिप्पणियां न केवल कार्यालय की गरिमा को कम करती हैं, बल्कि संसदीय परंपराओं की पवित्रता का भी उल्लंघन करती हैं।
Controversy over Bechari: सांसदों ने कार्रवाई की अपील
सांसदों ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी का यह बयान उनकी अभिजात्यवादी और आदिवासी विरोधी मानसिकता का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अभी भी आदिवासी गरीबों के संघर्ष और संवेदनशीलता को समझना बाकी है। सांसदों ने सभापति से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की है। सांसदों ने पत्र में कहा कि आप इस मामले का संज्ञान लें और सोनिया गांधी के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।
Controversy over Bechari: क्या कहा था सोनिया गांधी ने
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को बजट सत्र के दौरान संसद के संयुक्त संत्र को संबोधित किया था। इसके बाद सदन के बाहर पत्रकारों ने सोनिया गांधी से राष्ट्रपति के भाषण के बारे में प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बहुत थक गई थीं, वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी ‘बेचारी’।
Related Posts
More News:
- 1. CEE 2026: असम CEE 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड
- 2. Bihar: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन थाना प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री चौधरी ने जताया शोक
- 3. UP: पत्नी को छोड़, सास को दिल दे बैठा दामाद, दोनों ने कर ली कोर्ट मैरिज, वीडियो Viral
- 4. Rajasthan: जयपुर में नंदपुरी रोड पर 'ऑपरेशन 80 फीट' शुरू, अतिक्रमण हटाने लगे 22 जेसीबी, इंटरनेट भी बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

