Create your Account
बड़ाजी थाने के आरक्षक ने जंगल में की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव, जांच शुरू
बस्तर: जिले के बड़ाजी थाने में तैनात एक युवा आरक्षक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय आरक्षक नवलेश कश्यप ने अपने घर से कुछ दूरी पर तकरागुड़ा जंगल में यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, नवलेश मूल रूप से लोहंडीगुड़ा का निवासी था। वह पहले डीआरजी में कार्यरत था, लेकिन बाद में उसकी नियुक्ति बड़ाजी थाने में हुई। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से तनाव में था, हालांकि आत्महत्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
परिजनों और दोस्तों से पूछताछ में भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. India-Australia Sports Deal: PM मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से लॉन्च किया नया स्पोर्ट्स रोडमैप, खेल सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार
- 2. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 3. Rajasthan Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पेट्रोकेमिकल हब बनेगा बालोतरा
- 4. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

