Create your Account
तेज रफ्तार कार और टैंकर में भिड़ंत, 4 की मौत, परिजन सदमे में
MP Accident : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार सुबह 5.30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा नागदा के पास बेड़वन्या गांव में हुआ, जब अजमेर शरीफ दरगाह से लौट रहे इंदौर के आठ लोगों की कार को एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों में इंदौर निवासी समीर, इमरान, अब्दुल मन्नान और आसिफ शामिल हैं। हादसे में जुबेर, समीर और ओसमा घायल हुए हैं।
MP Accident : बता दें कि एजाज नाम का एक व्यक्ति जो कार में सवार था, इस हादसे में सुरक्षित बच गया। एजाज ने बताया कि वे सभी बुधवार को इंदौर से अजमेर शरीफ के लिए निकले थे और शुक्रवार सुबह लौटते वक्त उनकी गाड़ी को एक टैंकर ने ओवरटेक किया, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक आसिफ, जो अपने बड़े भाई तौसीफ के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम करता था, अपने पीछे दो बेटे छोड़ गया है।
MP Accident : यह हादसा न केवल उज्जैन बल्कि इंदौर में भी शोक का माहौल छोड़ गया है, जहां मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 9वीं के छात्र ने आम के पेड़ पर लगाई फांसी, दो माह से नहीं जा रहा था स्कूल
- 2. CG Police Transfer : पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP ने जारी की जंबो ट्रांसफर लिस्ट, 219 पुलिसकर्मी हुए इधर-उधर
- 3. UP News : स्कूल में छात्राओं से मसाज कराना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही प्रधानाध्यापिका निलंबित
- 4. CG News : बेटी ने ही लूटा घर का भरोसा, पिता के जेवर चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखे गिरवी, गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

