Breaking News
Create your Account
ई-ऑफिस प्रणाली का सीएम मोहन यादव ने किया शुभांरभ, पूरे प्रदेश में तीन चरणों में लागू होगा सिस्टम
भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल के मौके पर ई-ऑफिस क्रियान्वयन प्रणाली का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सीएम हाउस स्थित समत्व भवन से इस प्रक्रिया का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस प्रक्रिया के लागू होने से मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय सहित सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली से कागजी नोटशीट के बजाए ऑनलाइन फाइलें मूव की जाएंगी। इसके लिए विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। आगे अब ई-ऑफिस सिस्टम तीन चरणों में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ई ऑफिस प्रणाली का मध्य प्रदेश में शुभारंभ कर लागू करने के बाद कहा कि 'कई जन हितैषी कार्यक्रमों, गरीब, महिला, किसान और युवा वर्ग के कल्याण को फोकस करते हुए मध्यप्रदेश सरकार डिजिटिलाइजेशन के जरिए आगे बढ़ना चाहती है। मुख्यमंत्री कार्यालय सहित मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी मुख्य सचिव कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली से काम शुरू कर दिया है।'सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, 'ई-ऑफिस से आम जनता को राहत मिलेगी। सभी विभागों द्वारा ई-ऑफिस सिस्टम से काम किया जाए। इसके लिए विभाग प्रक्रिया पूरी करेंगे। आपको बता दें कि ई-ऑफिस सिस्टम तीन चरणों में पूरे प्रदेश में लागू होगा। पहला चरण में आज 1 जनवरी से यह मंत्रालय में पूरी तरह लागू किया गया है। अब मंत्रालय में सभी फाइलों का मूवमेंट सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मोड (ई-फाइल) में ही हो सकेगा और पूरी कार्यवाही पेपरलेस हो जाएगी।
दूसरे चरण में सभी विभाग प्रमुखों के कार्यालय और तीसरे चरण में सभी जिला स्तर के कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली में लाया जाएगा। दूसरे और तीसरे चरण की तारीखें अभी तय नहीं हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में मंत्रालय में हाईब्रिड मोड में काम किया जा रहा है, यानी कुछ काम ई-फाइल के जरिए हो रहे हैं, जबकि कुछ काम पी-फाइल (पेपर फाइल) के जरिए ही होते आ रहे हैं। अब सभी पी-फाइल को भी 1 जनवरी से ई-फाइल में तब्दील कर दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : KKR की चार हार के बाद BCCI की मार! अजिंक्य रहाणे पर लगा लाखों का जुर्माना; जानें पूरा मामला
- 2. Raipur City News : आराध्या देवराज बनीं स्कूल टॉपर, सभी विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
- 3. CG Fraud : 3 महीने में रकम डबल का झांसा, फर्जी कंपनी बनाकर 38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- 4. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

