Breaking News
Create your Account
MP News : जिस तालाब ने ली थी भाई की जान, वहीं दो बहनों की भी डूबकर मौत
MP News : मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बरसी का कार्यक्रम मातम में बदल गया। जिस तालाब ने एक साल पहले भाई की जान ली थी, उसी तालाब में अब उसकी दो चचेरी बहनों की भी डूबने से मौत हो गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेहरा तालाब में परिवार के लोग बरसी के अनुष्ठान के लिए पहुंचे थे। दाल धोने और नहाने के दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया। उसे बचाने के प्रयास में चार किशोरियां और युवतियां गहरे पानी में समा गईं। इस हादसे में पूनम चौधरी (10 वर्ष) और आँचल चौधरी (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं।
वहीं, शालू चौधरी (21 वर्ष) और अभिषेक चौधरी (11 वर्ष) को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मृतका आँचल के भाई की भी एक साल पहले इसी तालाब में डूबने से मौत हुई थी। उसी की बरसी के लिए परिवार यहां आया था, लेकिन फिर एक और बड़ा हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने 132 हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों की परेड ली, सरप्राइज चेकिंग में 28 वारंटी गिरफ्तार
- 2. Raipur City News: रायपुर के डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड ने दिखाई सूझबूझ, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 3. CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. MP News : आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव एकात्म पर्व का शुभारंभ : CM डॉ. मोहन यादव ने "वेदांतसिद्धान्तचन्द्रिका विथ उदग्र" पुस्तक का विमोचन और एकात्म धाम वेबसाइट का किया लोकार्पण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

