Create your Account
Champai Soren: दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, बार-बार अपमान और तिरस्कार हुआ
- Pradeep Sharma
- 18 Aug, 2024
Champai Soren: जेएमएम नेता एवं झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने पार्टी छोड़ने को लेकर आखिरकार इस पर
नई दिल्ली/रांची। Champai Soren: जेएमएम नेता एवं झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने पार्टी छोड़ने को लेकर आखिरकार इस पर चुप्पी तोड़ी कि वह जेएमएम छोड़ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बार-बार अपमान और तिरस्कार किया गया।
Champai Soren:उनके मुख्यमंत्री रहते हुए कार्यक्रमों को एकतरफा रद्द कर दिया गया था और उन्हें अपमानित किया गया था। जिसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों का दौर और तेज हो गया है।
Champai Soren: लालच में नेताओं को भी इधर-उधर जाने में देर नहीं लगती: हेमंत सोरेन
इधर चंपई सोरेन द्वारा बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच सीएम हेमंत ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी घर और पार्टी तोड़ने का काम करती है।
Champai Soren: हेमंत सोरेन ने कहा कि ये लोग गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोंगो को लाकर आदिवासी-दलित-पिछड़ा-अल्पसंख्यक के ऊपर जहर बोने का काम और एक दूसरे से लड़ाने का काम करते हैं।
हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी बहुत जल्द राज्य में चुनाव की घंटी बजने वाली है, ये चुनाव कब होगा इसकी घंटी हमारे विरोधी बीजेपी के पास है। सीएम हेमंत ने कहा कि आए दिन कभी इस विधायक को खरीद लिया, कभी उस विधायक को खरीद लिया, ये लोग करते रहते हैं।
Champai Soren: बिना नाम लिए सीएम हेमंत ने चंपई सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के लालच में नेताओं को भी इधर-उधर जाने में देरी नहीं लगती है, खैर कोई बात नहीं। हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार 2019 से लगातार जनता के बीच खड़ी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मां कपड़े धोती रही, तालाब में समा गई तीन जिंदगियां, भाई-बहन समेत तीन की मौत
- 2. Income Tax Department Transfer List: आयकर विभाग में थोक ट्रांसफर, सीजी एमपी में बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट
- 3. Train Cancellation List: रायपुर-बिलासपुर रूट की ये ट्रेनें आज से 29 जून तक कैंसिल, यहां चेक करें लिस्ट
- 4. Sushasan Tihar 2026 : पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, निमधा को मिली विकास की चार बड़ी सौगातें, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

