Create your Account
CG Politics: नाम वापसी का आज अंतिम दिन, बागी नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस
रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने सभी जिलों के बागी नेताओं को मनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। अंतिम समय में PCC चीफ दीपक बैज बागियों के करीबी नेताओं के जरिए उनसे नाम वापसी के लिए मना रहे हैं। रायपुर में दर्जनभर बागियों ने नामांकन भरा है। आधा दर्जन पूर्व पार्षद भी पार्टी के खिलाफ मैदान में हैं।
CG Politics: बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 निगमों के महापौर पद के लिए कुल 109 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया। इसी तरह नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 816 अभ्यर्थियों ने और निकायों के पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
CG Politics: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी को निर्वाचन की तारीखों की घोषणा की थी। 22 जनवरी को निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। 28 जनवरी 2025 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी और नाम वापसी की आखिरी तारीख है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नर्मदा में नहाना बना मौत का कारण, तिलवारा घाट पर तीन किशोर डूबे, एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग
- 2. Raipur City News : काला कोट पहनकर रच रहा था ठगी का खेल, रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील दबोचा गया
- 3. Mahakaal Darshan: अवंतिकानाथ राजाधिराज श्री महाकालेश्वर के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
- 4. UK: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

