Create your Account
CG News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
- Rohit banchhor
- 01 Aug, 2024
CG News : बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम शरदपुर (सु) में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई।
CG News : बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम शरदपुर (सु) में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है।
CG News : बता दें कि आज दोपहर के समय खेतों में काम कर रहे मां-बेटे की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मां धनबसिया 62 वर्ष और पुत्र हिमाचल 27 वर्ष के रूप में हुई है। घटना उस समय की है जब दोनों खेतों में काम कर रहे थे और अचानक झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। बारिश और बिजली से बचने के लिए मां-बेटा एक ही छतरी के नीचे बैठ गए।
CG News : इस दौरान आकाशीय बिजली उन पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें निजी वाहन से वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है और परिवार के लोग शोक में डूबे हुए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: होली पर नहीं चलेगा हुड़दंग, 3 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, हर पल कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी खबर
- 2. CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 3 शक्तिशाली IED बरामद कर किए डिफ्यूज
- 3. CG Breaking : छत्तीसगढ़ भाजपा की नई टीम घोषित, विष्णुदेव साय समेत 84 नेता कार्यसमिति में शामिल, देखें लिस्ट
- 4. Raipur City News : रानी हार देखने के बहाने ज्वेलरी शॉप में चोरी, 4 घंटे में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

